फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए मानकों की हकीकत परखने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों में मानकों की हकीकत परखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ने डेरा डाल लिया है। पहले दिन उन्होंने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। उसकी रिपोर्ट बोर्ड को दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से पांच सहायता प्राप्त शासकीय और 15 स्व वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया जाना है। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यानी यूपी बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों में मानकों की पड़ताल की।
पहले दिन उन्होंने एसपी कॉन्वेंट स्कूल फगुहा, दीनानाथ इंटर कॉलेज तिर्वा, एसएसपी इंटर कॉलेज तिर्वा, महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज तिर्वा, आरएस पब्लिक स्कूल तिर्वा, एके रहमानियां इंटर कॉलेज खैरनगर मार्ग, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज तिर्वा और भारतीय जनता इंटर कॉलेज पट्टी हसेरन में भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह विद्यालय पिछले शैक्षिक सत्र में बोर्ड परीक्षा केंद्र बने थे। यहां पर सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, पानी की व्यवस्था, स्टाफ व चहारदीवारी समेत अन्य बिंदुओं पर जांच हुई। विद्यालयों की ओर से पहले ही ऑनलाइन बिंदुओं को फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें