फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन जाने के भय में ली युवक की जान

Mon, 13 Apr 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रिजिगिर गांव में तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने रविवार को मामले का खुलासा किया। हत्या के पीछे पिता की भूमि दूसरे लोगों के नाम लिखे जाने की आशंका थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि नौ अप्रैल की शाम 7:30 बजे के करीब शहनवाज (22) पुत्र मो. इदरीश अली निवासी रिजगिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भाई की तहरीर पर गांव के ही सलमान पुत्र दुर्गेश व अवधेश पुत्र अंगनेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले की जांच कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने शुरू की। इस दौरान पाया गया कि आरोपी सलमान के पिता दुर्गेश को सलमान व उसकी पत्नी आए दिन मारपीट करते थे। जिसके चलते वह घर छोड़कर करीब एक वर्ष से अपने भाई इदरीश के घर में रहने लगा। इस पर सलमान काफी नाराज रहता था। दुर्गेश के नाम करीब डेढ़ बीघा जमीन थी।
विज्ञापन


सलमान को यह भी डर था कि उसका पिता कहीं अपनी भूमि शहनवाज अली के नाम न कर दे। इसी के चलते सलमान ने अपने दोस्त अवधेश का सहारा लेकर शहनवाज को उसके घर से बुलवाया। गांव के बाहर एक मंदिर के पास तीनों ने बैठकर शराब पी।

इसके बाद कहासुनी होने लगी। खतरा भांपकर शहनवाज वहां से भाग खड़ा हुआ। तभी सलमान ने तमंचा निकालकर उसके पीछे से कमर में गोली मार दी। तभी दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। दोनों अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें