फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में जहर मिला कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शराब में जहर मिलाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर ननद, ननदोई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अहमदपुर रौनी निवासी पिंकी ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मेडिकल कॉलेज में तैनात कर्मचारी ननद आकांक्षा, ननदोई संदीप, अहमदपुर निवासी रिश्तेदार पप्पू और उसकी पत्नी पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पप्पू ने 24 मई 2021 को उसकी शादी मोहित के साथ तय कराई थी। पप्पू और अन्य आरोपी मोहित को गुमराह कर उसकी पिटाई कराते थे। दो जुलाई 2022 को जब पति को पता चला कि आरोपी पत्नी के खिलाफ उसे गुमराह करते है। तब आरोपियों ने शराब में जहर मिलाकर पति को पिला दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें