फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदीघाट, लाख-बहोसी पक्षी विहार को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सब कुछ ठीक रहा तो जनपद के ऐतिहासिक स्थलों की सूरत जल्द ही बदलेगी। इसके लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पर्यटन विभाग के मंत्री जयवीर सिंह के साथ लखनऊ में बैठक कर मंथन किया। इसमें मेहंदीघाट गंगाजी और लाख बहोसी पक्षी विहार पर विशेष फोकस है।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने बताया कि मेहंदीघाट का विस्तार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के रुकने, वाहन खड़े होने के लिए जगह, फूड कार्नर व हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। लाख बहोसी पक्षी विहार में ईको टूरिज्म भी बनेगा। यहां धुआं व भवन का निर्माण नहीं होगा, बल्कि अस्थाई व्यवस्था होगी। इससे पक्षियों को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सरकार पॉलिसी बनाएगी और विकास कार्य प्राइवेट सेक्टर से कराए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले आदि भी प्रस्ताव में शामिल हुए हैं। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, कन्नौज के पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त और डीएफओ आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें