हॉटस्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज करते पालिका कर्मी।
- फोटो : CHIBRAMAU
महिला सहित तीन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर पालिका ने हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराया। सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर साफ-सफाई कराई गई।
सोमवार को हॉटस्पॉट पीपल चौराहे से पालिका कर्मियों ने सैनिटाइज का कार्य शुरू किया। नगर के मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया तक दोनों ओर और विशुनगढ़ रोड, पुरानी गल्ला मंडी को सैनिटाइज किया गया।
हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग की बल्लियों के नीचे से लोग गुजर रहे हैं। पीपल चौराहे पर बैरिकेडिंग के नीचे से एक बाइक पर कोतवाली का होमगार्ड दो अन्य लोगों को बैठाकर गुजरता दिखाई दिया।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हॉटस्पॉट में आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी है। बैरिकेडिंग को लांघकर नियमों को तोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।