फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के अस्पताल रोड चौराहा पर बारातघर के पास निर्माणाधीन सड़क पर पालिका द्वारा रोक लगाने से खफा लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि नगरपालिका तानाशाही रवैया अपना रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्पताल रोड चौराहा पर बारातघर के पास कई लोग एकत्र हुए और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नागरिकों का कहना था कि जब वार्ड सभासद मनोज कुमार सिंह के प्रस्ताव पर सड़क का निर्माण शुरू कराया गया। इसमें शिकायतकर्ता सरदार राजेंद्र सिंह व वीरेंद्र सिंह यादव की आपसी सहमति भी बन गई थी।

मौके पर पहुंचे नगरपालिका के जेई दिनेश चंद्र तिवारी ने भी सड़क बनवाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन गुरुवार देर शाम कोर्ट का मामला बताते हुए पालिका प्रशासन ने सड़क निर्माण रोक दिया। नागरिकों का कहना था कि नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह ठेकेदारी प्रथा और भ्रष्टाचार में लिप्त है। यही वजह है कि सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया, जबकि इस पर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने यदि सड़क का शीघ्र निर्माण शुरू नहीं कराया तो स्थानीय लोग नगरपालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस सड़क के बनने से कई लोगों को आराम हो जाएगी। वहीं इस बारे में ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उस जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे है और उसकी एक प्रति उनके पास सुरक्षित है। इसी आधार पर न्यायालय के अग्रिम आदेश तक काम रुकवाया गया है। प्रदर्शन के दौरान सभासद हरिशरण शाक्य, शैलू राठौर, अमर सिंह शाक्य, छोटू, दुर्गेश, कल्लू पाल, विवेक, अशोक चौबे, राजेश चौबे, राजेश शाक्य, तेजराम शाक्य, राजेंद्र, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें