फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ माह पहले फरार हुए प्रेमी युगल को मुंबई पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। मुंबई से आठ माह पहले नाबालिग को लेकर आए युवक की तलाश में पुलिस प्रेमपुर पहुंच गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दुकान के ऊपर बने एक कमरे से मुंबई पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन



महाराष्ट्र के थाना निजामपुर के एसआई शिवाजी तुकाराम पटेल ने बताया कि बिहार के दंपती अपनी बेटी के साथ मुंबई के महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते थे। पास में बिहार का ही एक युवक रहता था। युवक का दंपती की नाबालिग बेटी से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आठ माह पहले युवक नाबालिग को लेकर फरार हो गया था। चार माह तक दोनों बिहार में अपने गांव में रहे। पुलिस ने इस बीच युवक के फोन पर कई बार संपर्क किया और दोनों को थाने बुलाया, लेकिन मुंबई आने की बजाय यह दोनों चार माह पहले प्रेमपुर आ गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि बरामद प्रेमी युगल को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद दोनों को मुंबई पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें