फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर लॉकडाउन में सख्ती

विज्ञापन
पाल चौराहे पर बाइक सवारों को रोकती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री के लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के फरमान का असर नजर आया। पुलिस खासी सक्रिय रही। तफरीह करने निकलने वालों के चालान काटे गए। 22 वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जरूरतमंद ही बाहर निकले। इससे सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्ती बरतने के फरमान के बाद शनिवार को जनपद पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। शहर के साथ ही पूरे जिले में पुलिस ने जगह-जगह चेक प्वाइंट बना कर बाइकों व चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाना शुरू कर दिया। शहर की तिराहा क्रासिंग समेत पूर्वी बाईपास, पाल चौराहे, पश्चिमी बाईपास, मकरंदनगर तिराहे पर काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। यह बाइकों से आ जा रहे लोगों को रोक रहे थे। बड़ी संख्या में वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने 22 वाहनों को सीज किया है।
खुली रहीं आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
सुबह छह बजते ही कई जनरल स्टोर, सब्जी और दवाई की दुकानें खुल गईं। सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कन्नौज समेत गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ व तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें