फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी के निधन से सीएचसी में शोक

Tue, 24 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसरेन में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की सड़क हादसे में मौत होने से सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को शोक से ओपीडी नहीं खुली। डाक्टरों व अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मोहल्ला दीक्षितान निवासी आलोक दीक्षित हसेरन पीएससी में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। देर रात वह अपने चचेरे भाई मेघेंद्र के साथ स्कूटी से गुरसहायगंज की ओर जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई मेघेंद्र घायल हो गए थे। स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई।

इससे सोमवार को पूरे दिन सीएचसी की ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक बाजपेई, डॉ. शोभित भारद्वाज, अशोक यादव, हरनाथ यादव, रामप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र पाल, अनूप आदि ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें