फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नीलगाय से टकराई बाइक, एक राजमिस्त्री की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मकान निर्माण का काम खत्म कर गुरुवार को बाइक से घर जा रहे दो राजमिस्त्रियों की बाइक ग्राम जरारा के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को राहगीरों की मदद से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी कासिम (30) और उमेश (32) पेशे से राजमिस्त्री थे। सुबह दोनों बाइक से सौरिख क्षेत्र में मकान निर्माण का काम करने गए थे। शाम पांच बजे काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से छिबरामऊ लौट रहे थे। सौरिख रोड पर ग्राम जरारा के पास अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से नगर के सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद कासिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उमेश का उपचार चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम व किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासिम राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी नेहा और मां रोशन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कासिम अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें बेटियां खुशी, मुस्कान और सानीमा तथा बेटे हसनैन और इबाद शामिल हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें