विशुनगढ़। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन प्रसूता को सीएचसी छिबरामऊ लेकर आए। प्रसव से पहले ही जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे निवासी अमित कुमार रावत शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर देर रात एंबुलेंस से पत्नी बेबी देवी को सीएचसी छिबरामऊ ले गए। रात ढाई बजे मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज शुरू किया पर कुछ देर बाद ही जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अमित और बेबी ने प्रेम विवाह किया था। बेबी अपने पीछे बेटी ज्योति (13) व सुरभि (05), पुत्र दीपक (10), सौरभ (07) को छोड़ गई। अमित फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।