फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मां गंगा की निर्मलता के लिए अभी और करना है कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महादेवी घाट पर सोमवार शाम को गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्यों ने विधि विधान से मां गंगा की आरती कराई। उत्सव में प्रतियोगिताएं हुईं और विजयी प्रतिभागियों को समाज कल्याण मंत्री ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि गंगा की शुद्धता, अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए कार्य करना है। मां गंगा नदी में गंदे नाले का पानी, फैक्टरी का पानी न जाने पाए और न ही आखेट किया जाए, जिससे जीवों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। गंगा की निर्मलता से ही कन्नौज के गंगा तट पर डॉल्फिन भी दिखना शुरू हो गई है, लेकिन अभी और मां गंगा की निर्मलता के लिए कार्य करना है। इस दौरान डीएफओ हेमंत सेठ, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय त्रिपाठी, डीसी समग्र शिक्षा माध्यमिक अजय कुमार, नमामि गंगे संयोजक अनिल द्विवेदी, परियोजना सहायक रमा तिवारी, गंगा प्रहरी विकास कुशवाहा, शाबान खान सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


-
रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम को मिला प्रथम स्थान
कन्नौज। रंगोली प्रतियोगिता में जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमकुम प्रथम स्थान, राजरानी द्वितीय स्थान और रेशमा तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण, नदी, जल संरक्षण प्रतियोगिता में अशोक कुमार इंटर कॉलेज शिवाजी नगर के दिव्यम कनौजिया प्रथम, रीति शुक्ला द्वितीय और चांदनी दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। गंगा प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जनता आदर्श विद्यालय की पलक पाल प्रथम, प्रियंका द्वितीय और प्रखा तृतीय रहीं। गंगा क्विज प्रतियोगिता में स्वामी भजनानंद इंटर कॉलेज की गीतांजली प्रथम, राधिका कटियार द्वितीय, श्रद्धा गुप्ता तृतीय और चित्रकला प्रतियोगिता में केकेसीएन इंटर कॉलेज की अर्शी खान प्रथम, आराध्या शर्मा द्वितीय और कामिनी सक्सेना तृतीय पर रहीं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में गोमती गर्ल्स इंटर कॉलेज की मुस्कान सिंह प्रथम, आश्वि कुशवाहा द्वितीय, शक्ति मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें