तिर्वा। लोकतंत्र के महापर्व पर हुए लोकसभा चुनाव में कुछ जगहों पर मतदाताओं ने मतदान कर जागरूकता दिखाई। क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिनिधि की किस्मत वोटिंग मशीन में बंद कर दी है। कुछ बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग का रिकाॅर्ड बन गया है।
तिर्वा विधानसभा के बूथ संख्या 89 कल्लू खेड़ा के मतदाताओं ने 92.18 फीसदी मतदान कर रिकाॅर्ड बनाया है। विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों में 90 फीसदी से अधिक और करीब 15 बूथों पर 80 से 90 फीसदी तक मतदान कर लोगों ने जागरूकता दिखाई है। तिर्वा तहसील निर्वाचन कार्यालय से मिली सूची के मुताबिक जिन बूथों पर 90 फीसदी या उससे ज्यादा मतदान बूथ संख्या 89 कल्लू खेड़ा के मतदाताओं ने 92.18 वोटिंग कर रिकॉर्ड बना दिया था।
बूथ पर 793 में 731 मतदाताओं ने मतदान कर जागरूकता दिखाई। बूथ संख्या 464 आरिफपुर में 508 में 464 मतदाताओं ने मतदान कर 90 फीसदी से अधिक 91.33 प्रतिशत मतदान कर तिर्वा विधानसभा में सर्वाधिक वोटिंग करने में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा 80 से 90 फीसदी मतदान वाले बूथ भी हैं, जिन्होंने लोकतंत्र में मतदान कर हिस्सा लिया है। इसमें बूथ संख्या 99 किरराना 89.59 प्रतिशत, बूथ संख्या 98 बंधा नगरिया 88.67 प्रतिशत, बूथ संख्या 439 झउआ 88.07 प्रतिशत, बूथ संख्या 22 नगला समाधन 86.9प्रतिशत, बूथ संख्या 117 बिजनौरा 85.63 प्रतिशत, बूथ संख्या 440 मदनापुर 84.87 प्रतिशत, बूथ संख्या 31 भटपुरी 82.87 प्रतिशत, बूथ संख्या 428 गंगापुरवा 82.31 प्रतिशत, बूथ संख्या 429 नयापुर्वा 81.23 प्रतिशत, बूथ संख्या 150 सरवाई 81.01प्रतिशत, बूथ संख्या 424 बासुईया 80.87, बूथ संख्या 51 नगलाभाटा 80.87 प्रतिशत के बूथ शामिल हैं।
............
सौरिख के बूथ चार पर सबसे कम वोटिंग
सौरिख के बूथ संख्या चार में तिर्वा विधानसभा के तहत सौरिख के बूथ संख्या चार में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां के 1208 मतदाताओं में सिर्फ 416 मतदाताओं ने मतदान कर 34.43 प्रतिशत भागेदारी की है।
.............
तिर्वा नगर के लोगों में कम दिखा जोश
लोकतंत्र के महापर्व पर तिर्वा कस्बा के लोगों में मतदान करने का जज्बा कम दिखाई दिया। कस्बा के 20168 में 10928 मतदाताओं ने मतदान कर 54.18 प्रतिशत ही मतदान किया है। निर्वाचन आयोग ने कस्बा में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए कई जागरूकता अभियान के तहत कार्यकम आयोजित किया था।