फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सदर के छह बूथों पर 80 फीसद से अधिक वोटिंग, पांच रहे फिसड्डी

Fri, 17 May 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी की लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान संपन्न हो गया है और प्रत्याशियों के भविष्य पर मतदाताओं का निर्णय ईवीएम में बंद हो चुका है। सदर विधानसभा के 485 बूथों पर मतदान फीसद पर अगर नजर डालें तो छह बूथ ऐसे रहे हैं, जिसमें 80 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने दिल खोलकर मतदान किया था, जिस कारण मतदान में इत्रनगरी फर्स्ट क्लास पास हो गई थी। सदर सीट पर कुल 62.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सदर के सभी 485 बूथों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बूथ संख्या 170 पर सबसे अधिक 87.58, बूथ संख्या 200 पर 85.9, बूथ संख्या 30 पर 82.9, बूथ संख्या 212 पर 82.4 और बूथ संख्या 480 पर 80.65 फीसद मतदान हुआ है। इसके अलावा पांच बूथ ऐसे हैं, जहां पर 42 फीसद से कम मतदान हुआ। इनमें बूथ संख्या 243 पर 15.57 फीसद ही मतदान हुआ, जो सदर विधानसभा में सबसे कम है। इसके अलावा बूथ संख्या 242 पर 42, बूथ संख्या पर 225 पर 41.46, बूथ संख्या 250 पर 40.39, बूथ संख्या 249 पर 40.33 फीसद ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

......................
सदर के 42 बूथों के मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास
सदर विधानसभा के 42 बूथ ऐसे हैं, जहां पर 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ है। इनमें बूथ संख्या 66 पर 78, बूथ संख्या 352 पर 77.66, बूथ संख्या 52 पर 77.5, बूथ संख्या 122 पर 77.6, बूथ संख्या 38 पर 76, बूथ संख्या 329 पर 75.9, बूथ संख्या 307 पर 74.77, बूथ संख्या 111 पर 73.1, बूथ संख्या 82 पर 74.6, बूथ संख्या 99 पर 75 फीसद, बूथ संख्या 71.7 फीसद सहित 42 बूथों पर 60 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


..............
शहर के सरायमीरा में सबसे कम वोटिंग
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत सरायमीरा सि्थत प्राइमरी स्कूल द्वितीय में जिले में सबसे कम मतदान हुआ। यहां तीन बूथ हैं। बूथ संख्या 242 पर 1224 में से 5115 ने मतदान किया। बूथ संख्या 244 पर 1009 में 601 ने मतदान किया। इसी स्कूल में बने तीसरे बूथ संख्या 243 में 1207 वोटर में सिर्फ 188 ने वोट डाला। इस बूथ पर 666 पुरुष मतदाताओं से सिर्फ 100 ने और 515 महिलाओं में से सिर्फ 88 ने ही अपना वोट डाला। यहां बमुश्किल 15.57 फीसद ही मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें