खेत में निकली मूर्ति देखते ग्रामीण।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। खेत में देवी मूर्ति निकलने की जानकारी पर भीड़ लग गई। लोग चढ़ावा चढ़ाने लगे।
कोतवाली के शास्त्रीनगर निवासी शिवनाथ पुत्र रामस्वरूप का खेत दौलीखाती गांव के पास है। इसमें वह आलू बोने की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को खुदाई करते समय खेत में एक फीट की मूर्ति निकल आई। इसकी स्थापना कर दी गई। शिवनाथ ने बताया कि खेत की जुताई हो रही थी। तभी मूर्ति निकल आई।
खेत में देवी मूर्ति निकलने की खबर पर भीड़ लग गई। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।