फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट से बंदर की मौत, नम आंखों से विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। करुणा और आस्था का अद्भुत उदाहरण रविवार को तालग्राम में देखने को मिला। करंट से एक बंदर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कस्बे के पास चौखटा चौराहे पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में घायल हुए बंदर की मौत हो गई। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अक्षय कुमार प्रजापति ने बताया कि घायल बंदर का इलाज कराया गया पर बच नहीं सका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे फूल-मालाओं से सजाया, नारियल फोड़ा और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अंतिम यात्रा निकाली। नगर से बाहर श्मशान घाट पर लकड़ी की चिता पर उसका दाह संस्कार किया गया। विहिप नगर संयोजक अवनीश जोशी, संजीव कुमार जोशी, रिंकू राजावत, गोपी सक्सेना, नारायण शर्मा, बृजेश दीक्षित, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें