कन्नौज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के 2475 श्रमिकों के खाते में 37 लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया जिले में कुल 84,142 मनरेगा श्रमिक काम रहे है। इसमें 2475 श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पाया था। इससे मनरेगा श्रमिक परेशान थे। सीएम ने भी मनरेगा श्रमिकों को बकाया भुगातन करने के आदेश दिए हैं। जिले को 37 लाख मिले है।
इसमें 2475 श्रमिकों के खाते में उनके मस्टर रोल के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया 84,142 श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भेजे जाने है। यह राशि लखनऊ से मजदूरों के खाते में सीधे भेजी जाएगी।