फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंतरजनपदीय दौड़ प्रतियोगिता में मोहित, साहिल व समीर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। विकासखंड क्षेत्र के कसावा स्थित बाबा हरिपुरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कन्नौज के अलावा इटावा, प्रयागराज समेत विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मोहित, साहिल व सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य रामचंद्र, प्रबंधक अनिल यादव, शिक्षक आनंद कुमार व समाजसेवी अमित यादव ने किया। 1600 मीटर दौड़ में इटावा जिले के मोहित भटेला ने प्रथम, साहिल दूसरे व सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में इटावा के साहिल वारसी प्रथम, प्रयागराज के सौरभ पाल द्वितीय तथा सिकंदरपुर के तिसाल तृतीय रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में सिकंदरपुर के समीर ने पहला, तिसाल ने दूसरा तथा सौरिख क्षेत्र के मढ़नापुर निवासी सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सलोवा राष्ट्रीय सचिव रॉबिन यादव व एथलीट सचिन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रॉबिन यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही छिबरामऊ क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। इस मौके पर आयोजक सचिन यादव, सुरजीत वर्मा, अमित यादव, रामऔतार यादव, दिलीप यादव, शिशुपाल सिंह, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें