फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बगैर मास्क की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शासन के निर्देश पर सीएचसी सौरिख में कोरोना से जंग लड़ने की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल की गई। टीम को बगैर मास्क के देखकर वहां मौजूद मरीज ही बोल उठे कि ये कैसी परख है। जिम्मेदार खुद ही हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में हुई मॉकड्रिल में नोडल अधिकारी फर्रुखाबाद के एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम व कन्नौज के एसीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ला को भेजा गया था। कोविड वार्डों सहित लेबर रूम में गंदगी देखकर नोडल अधिकारी नाराज हो गए।
एमओआईसी डा. अजहर सिद्दीकी को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर न देखकर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी को फटकार लगाई। अस्पताल में मास्क न होने पर एमओआईसी से कारण पूछा। बताया कि उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी जा चुकी है। मॉकड्रिल के दौरान डा. निशांत यादव, डॉ. सहदेव यादव, डॉ. पंकज वर्मा, रीना यादव, वीरपाल सिंह, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह व आलोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को मिला तत्काल इलाज
छिबरामऊ। एंबुलेंस से पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आए कोरोना संक्रमित मरीज को देखकर सभी ने मास्क पहन लिया। मरीज को तत्काल इलाज दिया गया। मरीजों को पता चला कि ये मॉकड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली।
एसीएमओ डा. एके जाटव व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना संक्रमण की तैयारियों का जायजा किया। ऑक्सीजन से लेकर दवाई आदि चेक कीं। अस्पताल में जनरेटर की कमी देख एसीएमओ ने प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। 60 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर होने पर उन्होंने 30 कन्संट्रेटर जिला मुख्यालय भेजने के लिए कहा है।
सीएचसी में शुरू हुआ कोविड वैक्सीनेशन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन व प्रशासन दोनों ही सतर्क हैं। सीएचसी में कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अभी वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन भेजी गई है। एक दो दिनों में कोवीशील्ड भी आ जाएगी। पंजीकरण कराकर लोग वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें