फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पछुआ हवाओं से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। गलन भरी सर्दी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन शीत लहर ने इसका असर फीका कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम से घना कोहरा हो गया था, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मंगलवार को भी सर्दी से राहत नहीं मिली। पछुआ हवाएं चलने से लोग कांप उठे। विशेषज्ञों का कहना है कि धूप न निकलने से फसलों को खासा नुकसान होगा। सुबह और शाम को पारा भी गिर रहा है। अभी गलन भरी सर्दी ऐसे ही सताएगी।
पांच दिनों तक ठंड अधिक रहेगी। बारिश नहीं होगी, लेकिन पाला गिरेगा। मंगलवार को नौ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलतीं रहीं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और भोजन के बाद ही घर से निकलें। मवेशियों का भी सर्दी से बचाव करें। फसलों की भी देखभाल जरूरी है। -अमरेंद्र यादव, कृषि मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन

रोडवेज बस में टूटी खिड़की, गत्ते से हवा रोकने का प्रयास
सर्दी में रोडवेज बसें यात्रा में खलल डाल रहीं हैं। कई बसें मरम्मत मांग रहीं हैं। बस स्टैंड पर खड़ी कन्नौज डिपो की एक बस दिल्ली जा रही थी, उसमें खिड़की टूटी थी। गत्ता लगा होने के बाद भी ठंडी हवा यात्रियों को परेशान किए रही।
बारिश हुई तो आलू में झुलसा रोग बढ़ेगा
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने बताया कि बदले हुए मौसम में फसलों को नुकसान होने की आशंका है। पारा नीचे आ रहा है। फसल में नमी बनी रहने दें, इसके लिए हल्की सिंचाई जरूरी है। यूरिया का प्रयोग कम होना चाहिए। बारिश न होने की वजह से आर्द्रता कम है, जो फसलों के लिए अच्छी बात है। बारिश होगी तो आलू समेत अन्य फसलों में झुलसा रोग बढ़ेगा। इसके लिए मैंकोजेब का छिड़काव जरूरी है। सरसों में फूल को नुकसान से बचाव के लिए हल्की सिंचाई जरूरी है। आलू की फसल में भी नमी होनी चाहिए। गेहूं में नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें