फोटो 14सीएचबीपी52: सीसीटीवी फुटेज में कैद टप्पेबाज। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। घर से सब्जी लेने के लिए निकला युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाज ने युवक का मोबाइल पार कर दिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
क्षेत्र के ग्राम रौंसा निवासी अखिलेश बुधवार को बाजार से घर लौट रहा था। मुख्य चौराहे पर उसे एक युवक मिला और अखिलेश से दोस्ती कर ली।
युवक ने उसे चाऊमीन खाने के लिए पैसे भी दिए। तभी युवक ने अखिलेश से अपने मोबाइल से बात कराने के लिए कहा। अखिलेश ने मोबाइल दे दिया और युवक बात करने लगा।
अखिलेश चाऊमीन ही खाते रह गए और युवक मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित अखिलेश ने हसेरन चौकी पर जाकर मामले की शिकायत की।
फुटेज में टप्पेबाज लाल शर्ट पहने दिखाई भी दे रहा है, जिसकी तलाश कराई जा रही है।