फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएस बनाकर ब्लैकमेलिंग करने से परेशान छात्रा ने दी जान

Tue, 28 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेलिंग करने से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने दंपति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों आरोपी फरार हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर में गोविंद सिंह की पुत्री काजल (18) का शव सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


इस दौरान कमरे में सुसाइड नोट भी मिला। इसमें छात्रा ने गांव के ही उमंग उर्फ बिंदिया एवं गिरीशचंद्र मिश्रा एवं गिरीश की पत्नी पर अश्लील वीडियो क्लिपिंग(एमएमएस) बनाकर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि एक दिन गिरीश ने उसे अपने घर में बुलाया। इस दौरान उमंग के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात काजल ने अपने पिता को बताई थी।

इस पर उसने आरोपियों से पूछा तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गौरतलब है कि इससे पहले 13 जनवरी को स्कूल से लौटते समय उमंग ने  काजल के साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उमंग को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर छूट गया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें