फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 लोगों को बांटे विधायक ने कंबल

Thu, 04 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी बाईपास पर नहर कोठी में हुए समारोह के दौरान विधायक ने क्षेत्र के 450 लोगों को कंबल प्रदान किए। कंबल लेने को सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह नहर कोठी पर प्रशासन की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। पात्रों के चयन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई थी। कंबल बांटने की भनक लगते ही चिह्नित लोगों के अलावा भी भारी संख्या में भीड़ पहुंच गई। आपाधापी के बीच किसी तरह कंबल लेने आए लोगों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं।

इसके बाद कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया। वितरण शुरू होते ही फिर भीड़ जुट गई, जिससे अफरातफरी फैल गई। विधायक अरविंद सिंह यादव और एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, तहसीलदार शिवनारायन पांडेय ने कंबल बांटे। इस मौके पर रामप्रकाश शाक्य, नबाजिश अंसारी, अनिल प्रकाश यादव, कालिका प्रसाद मिश्रा, कमल प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें