फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का गंगा में मिला शव

Sat, 29 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
महादेवी घाट पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रायमीरा बजरिया अंधामोड़ निवासी साहिल (18) पुत्र शहीद बजरिया में सब्जी लगाता है। शुक्रवार की दोपहर साहिल अपने पड़ोसी दोस्त हसन के साथ घर में बगैर किसी को बताए गंगा नहाने गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह शहर के महादेवी के घाट पर स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में एक युवक का बहता शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी लगने के बाद घाट पर पहुंचे शहीद ने पुत्र साहिल के रूप शिनाख्त की। उसके दोस्त हसन ने बताया कि वह साहिल के साथ गंगा नहाने जा रहा था, लेकिन चौधरियापुर गांव में कुछ दोस्त मिल गए थे। इससे वह नहीं गया था, जबकि साहिल गंगा नहाने की बात बोल कर नदी की ओर चला गया था। कोतवाल अजयराज वर्मा ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें