फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक सेकंड से चूका राष्ट्रीय चयन, हिमांशी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही दो दिवसीय 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में ग्राम महमूदपुर खास की हिमांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंडर-18 वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में हिमांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


ग्राम महमूदपुर निवासी अवधेश बाबू की बेटी हिमांशी प्रतिदिन छिबरामऊ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल अकादमी में प्रैक्टिस कर रही हैं। हिमांशी ने इस वर्ष दूसरी बार कांस्य पदक जीता है। एकेडमी के कोच अमित राजपूत और हर्षित यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से 100 प्रतिभागियों में से इस बार हिमांशी का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर के चयन के बेहद करीब रहा। राष्ट्रीय चयन के निर्धारित समय से वह महज एक सेकंड पीछे रह गईं। राष्ट्रीय स्तर पर चयन से चूकने के बाद अब उनका लक्ष्य अगले मुकाबलों में समय को और बेहतर करना है।
पिता अवधेश बाबू खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने बेटी को खेल के लिए प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। कांस्य पदक जीतकर लौटने पर अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हिमांशी को बधाई दी और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें