फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कॉलोनी में बदमाशों का धावा, नौ घरों के तोड़े ताले

Wed, 29 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में लगातार हो रही चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोरों ने जिला अस्पताल स्थित स्टाफ कॉलोनी में एक साथ नौ घरों को निशाना बनाया। चार डॉक्टरों के घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सीएमएस समेत पांच घरों में चोरी का प्रयास किया। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। चोरों ने जिन डॉक्टरों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है वह सभी जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल परिसर में ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी हुई है। मंगलवार रात चोरों ने एक साथ नौ घरों को निशाना बनाया। यहां डॉ. सहदेव, डॉ. विद्यावती, ईएमओ डॉ. हरि माधव व डॉ. ज्ञानेंद्र के घरों का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इन चारों घरों से लाखों रुपये का सामान व नगदी पार कर दी। इसके बाद सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, डॉ. सतेंद्र साहू, डॉ. रविंद्र साहू, स्टाफ नर्स शिवकांती व महिला विंग में तैनात गार्ड संजीव के घर पर चोरी का प्रयास किया। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टरों के घरों के ताले टूटे देख पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएमएस समेत अन्य लोगों मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

सीएमएस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
सीएमएस ने बताया कि चोरों ने आठ या नौ आवासों के ताले तोड़े हैं। कई आवासों से सामान चोरी हुआ है। जिनके आवासों में चोरी हुई है उनको बुलाया गया है। जिसके बाद लिस्ट बनाकर आकलन किया जाएगा किसका कितना सामान चोरी हुआ है। बताया कि उनके आवास की छत का भी ताला तोड़ा गया है। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में हैं। बुधवार की देर शाम तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ताले तोड़े गए हैं, लेकिन कोई जरूरी सामान चोरी नहीं हुआ है। कुछ डॉक्टर खुद ही अपने घर में हुई चोरी की सूचना अलग से देंगे। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया के पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


छुट्टी पर थे डॉक्टर व स्टाफ नर्स
बताया जा रहा है डॉ. सहदेव ट्रेनिंग के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई गए हुए है जबकि डॉ. विद्या छुट्टी पर अपने घर लखनऊ गई हुई हैं। डॉ. हरि माधव, डॉ. ज्ञानेंद्र और स्टाफ नर्स शिव कांति भी छुट्टी पर थी. जिसकी वजह से उनके भी आवास बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें