फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटे के साथ सुबह टहलने गई महिला की बाइक सवार युवकों ने चेन लूट ली। महिला जब तक चिल्लाकर लुटेरों की ओर भागी, तब तक आरोपी बेवर की ओर भाग निकले। अब पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी राकेश तिवारी की पत्नी शकुंतला देवी बेटे अव्यम के साथ करनौली रोड पर टहलने गई थीं। सवा छह बजे टहलकर लौट रही थीं। जैसे ही वह संत गेस्ट हाउस के पास पहुंचीं, तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी चार तोले की सोने की चेन लूट ली। वह शोर मचाते हुए युवकों की ओर दौड़ी तो युवक बाइक को जीटी रोड पर बेवर की ओर ले गए।
सूचना पाकर कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंच गए और वारदात की जानकारी ली। पुलिस अब लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है, जिसमें लुटेरे पश्चिमी बाईपास की तरफ जाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


वारदात से पहले की थी रेकी
लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले महिला के रूट की रेकी की थी। ताजपुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों लुटेरे कैद हुए हैं। बाइक चला रहे लुटेरे ने मास्क के अलावा हेलमेट पहना था जबकि दूसरा मुंह को कपड़े से बांधे था। वारदात के बाद जब महिला लुटेरों की तरफ भागी तो पीछे बैठे लुटेरे ने तीन-चार बार पलटकर महिला को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें