फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरगावां में संक्रमण बेकाबू, 445 बीमार

Tue, 18 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जांच करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद विकास खंड के मिरगावां में संक्रमण बेकाबू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। उन्होंने तीसरे दिन 175 मरीजों की जांच कर दवा बांटी। टीम ने तीन दिन में 445 मरीजों का इलाज किया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि टीम बुधवार को भी गांव में मरीजों की जांच करेगी।
विज्ञापन


जलालाबाद विकास खंड के मिरगावां में गंदगी के कारण संक्रमण फैल गया है। गांव में महीनों से साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आनंद कुमार ने बीमारी के लिए गंदगी को जिम्मेदार बताया था। मंगलवार को भी टीम के सदस्य डा. देवदत्त, डा. सरोज, फार्मासिस्ट मुजम्मिल हुसैन की टीम ने गांव पहुंच मरीजों की जांच की है।

जांच में गांव के रामजी तिवारी, संतोष तिवारी, संजीव पाठक, सचिन पाठक, सत्यभान सक्सेना, आशुतोष तिवारी ने सहयोग किया। चिकित्साधीक्षक, जलालाबाद आनंद कुमार ने बताया कि गांव में पहले दिन 200 मरीजों को दवा वितरित की गई। दूसरे दिन 160 मरीजों को दवा का वितरण किया गया था, तीसरे दिन में जांच में 175 लोगों को दवा दी गई है। बुधवार को गांव में स्वास्थ्य कैंप लगा रहेगा। जिसमें मरीजों को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें