फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर ओवरफ्लो, ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हरिहरपुर गांव के लोग।
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर के पास अतरौली माइनर में छोड़े गए पानी से बाढ़ के हालात हो गए। ओवरफ्लो हुए माइनर से क्षेत्र के तीन गांव की लगभग ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने नहर विभाग की लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।  
विज्ञापन


 अतरौली माइनर की पूरी तरह सफाई नहीं कराए जाने से उसमें छोड़ा गया पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर, कोठीनगला और राजापुर की लगभग ढाई सौ बीघा आलू, गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। नहर विभाग की लापरवाही से चौपट हुई फसल को लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

हरिहरपुर के पूर्व प्रधान विवेक दीक्षित ने बताया कि नहर विभाग ने अतरौली माइनर की ठेके पर सफाई कराई थी। ठेकेदार ने बजाय मजदूरों के जेसीबी से आधी-अधूरी कोठी नगला तक केवल सफाई कराई। आगे का हिस्सा बिना सफाई के ही छोड़ दिया गया। इसी कारण जब नहर विभाग द्वारा माइनर में पानी छोड़ा गया, तो वह ओवरफ्लो हो गया, जिससे किसानों की फसलें चौपट हो गईं। उन्होंने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें