फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि 27 मई की सुबह गांव के ही तीन युवक पुत्री को गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। जब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत करनी चाही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से किशोरी घबरा गई। पीड़िता की मां ने बताया कि 28 मई की रात पुत्री सो रही थी तभी दो आरोपी आए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता पहले भी तीन दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखा चुकी है, जिनकी जांच करने पर मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें