फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पुत्र, ब्लाक प्रमुख में हुई नोकझोंक

Mon, 02 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटरकालेज मढ़पुरा में चल रही जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के दौरान प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के पुत्र एवं प्रतिनिधि अनिल पाल और ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। विवाद बढ़ता देख डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और दोनों ही नेताओं को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि हसेरन क्षेत्र के वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में राज्यमंत्री की बहू पूजा वर्मा और सपा के ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव की पत्नी उर्मिला यादव आमने-सामने हैं। रविवार की सुबह 10 बजे हसेरन ब्लाक के डीडीसी  की मतगणना चल रही थी।

इसी दौरान अनिल पाल के समर्थक मतगणना एजेंट बंटी गिहार से ब्लाक प्रमुख दिगंबर की खींचतान होने लगी। जानकारी पाकर अनिल भी मौके पर पहुंच गए। मतगणना पांडाल के अंदर ही दोनों दिग्गजों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह देख आरओ ने सुरक्षा के लिए तैनात इंदरगढ़ थाना आरपी पांडेय को बुलाया। थानाध्यक्ष ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जोनल मजिस्ट्रेट प्रेमनारायन प्रजापति, एके सिंह व अरुण श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने लगे। इस दौरान विवाद की सूचना मिलते ही डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और दोनों नेताओं से वार्ता कर शांति व्यवस्था के मद्देनजर मतगणना स्थल से बाहर चले जाने को कहा।

सुबह साढ़े 10 बजे दोनों ही नेता मतगणना स्थल से बाहर चले गए। इस घटना के बाद मतगणना स्थल की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। मतगणना स्थल के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों में भी तनातनी रही, पर सुरक्षा कर्मियों के चलते भिड़ंत होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें