मोहल्ला सरायमीरा स्थित डाक बंगला रोड पर चोरों ने
बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात पार कर दिए।
मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
डाक बंगला रोड
निवासी वृज कुमार कटियार सोमवार को अपनी नातिन की शादी में शामिल होने
परिवार समेत फतेहगढ़ गए हुए थे। रात में चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट
का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों के ताले तोड़े। कमरे में
रखी सेफ का मुख्य लाक तोड़कर लाकर की चादर काट दी।
इसके बाद लाकर में रखी
10 हजार रुपये की नगदी के अलावा करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर
लिए। सुबह होने पर जब मोहल्ले के लोग गली से निकले तो दरवाजा खुला देख फोन
से वृज कुमार कटियार को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके
पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर
छानबीन की।