फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन छत गिरने से अधेड़ की मौत

Sun, 13 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
गिरा छज्जा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निर्माणाधीन छत गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता की मांग की है। शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां में रहने वाला शाहनवाज (40) पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई गुलाम रसूल के मकान के निर्माण कार्य में मदद कर रहा था। निर्माणाधीन मकान की छत शटरिंग खोलते समय अचानक ढह गई। मलबे की चपेट में आकर शाहनवाज दब गया। ग्रामीणों ने मलबा हटा कर उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
शव देखते ही कोहराम मच गया। घटना की जानकारी लगते ही लेखपाल पुष्पलता, देवेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी की। राजस्व कर्मचारियों ने परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें