फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, घायल साथी सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर जा रहे बाइक सवार अधेड़ की हादसे में मौत हो गई, साथी घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ओरैया के बेला थाना क्षेत्र के बरूकसालर गांव निवासी अवधेश सिंह (35) साथी जसवंत शाक्य (50) के साथ बाइक से बुधवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चांदुआहार गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। तिर्वा-बेला मार्ग पर उमर्दा के हरौलपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उमर्दा चौकी इंचार्ज हरे कृष्णा ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टर ने जसवंत शाक्य को मृत घोषित कर दिया और अवधेश की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार कर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे अमन ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें