फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर मीटर टांगे, नहीं जोड़ा कनेक्शन

विज्ञापन
बिजली कार्यालय में एक्सईएन के सामने समस्या रखते मीटर रीडर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिल देने वाले कर्मचारियों की एक्सईएन ने कार्यालय में बैठक ली। सबसे पहले उनकी समस्याएं सुनी गईं। बताया गया कि घरों पर सौभाग्य योजना के तहत मीटर टांग दिए गए हैं। कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन


 शनिवार को एक्सईएन शादाब अहमद ने तिर्वा क्षेत्र के मीटर रीडरों की बैठक ली। इन्हें कनेक्शन धारकों के यहां लगे मीटर की हर माह समय पर रीडिंग लेने के निर्देश दिए। मीटर रीडरों ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले में अशोका बिल्डकान कंपनी को कनेक्शन व मीटर लगाने का ठेका दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने मीटर घर के बाहर टांग दिए। लाइन नहीं जोड़ी। इससे अधिकतर घरों की रीडिंग नहीं हो पा रही है। मीटर रीडरों ने अपने क्षेत्र के कनेक्शन धारकों की सूची एक्सईएन को सौंपते हुए कहा कि इन मकानों में मीटर दरवाजे पर टंगे हैं। इन्हें बिजली पोल से नहीं जोड़ा गया है। एक्सईएन ने कंपनी से संपर्क कर एक माह के अंदर सभी मीटरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। अशोका विल्डकान कंपनी के कामों की निगरानी करने वाली कंपनी मेधज के प्रोजेक्ट मैनेजर अनंतराम यादव का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों को लगा दिया गया है। कुछ दिनों में पूरे जनपद में मीटरों के केबल पोल से बांध दिए जाएंगे। रीडरों ने यह भी बताया कि कई कनेक्शन उनके रिकार्ड में हैं, लेकिन गांव में संबंधित नाम का व्यक्ति नहीं है। इससे समस्या आ रही है। एक्सईएन ने कहा कि इस तरह के सभी कनेक्शन अगले माह से समाप्त कर दिए जाएंगे। इन्हें आरसी भेज कर तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी। इस मौके पर मीटर रीडरों के सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें