फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की गुणवत्ता से खिलवाड़

Fri, 30 Jan 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब तीन करोड़ की लागत से 30 बेड के महिला अस्पताल का निर्माण चल रहा है। एक ओर जहां इसके निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते समय से काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


कार्रदाई संस्था यूपीपीसीएल इस मैटरनिटी विंग का निर्माण करा रही है। इसका शिलान्यास 31 अक्तूबर 2014 को मुख्यमंत्री ने किया था। इसे मार्च 2015 में पूरा होना है, पर जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उससे निर्धारित समय में पूरा होने की उम्मीद काफी कम है।

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा व लापरवाही के चलते इसकी गुणवत्ता से भी खिलवाड़ जारी है। गत दिसंबर माह में डीएम अनुज कुमार झा ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों पर आकस्मिक छापा मारा था। इस दौरान उन्हें निर्माण में प्रयुक्त की जा रही घटिया ईटें व खराब मिश्रण मिला था।
विज्ञापन


इसकी उन्होंने सैंपलिंग कर जांच भी कराई थी। बाद में डीएम ने कार्रदाई संस्था के अधिकारियों को चेतावनी जारी की थी। डीएम की चेतावनी का विभागीय अफसरों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को भी निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह सेम ईटों के चट्टे लगे दिखाई दिए।

मसाले की भी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इसके अलावा निर्माण कार्य में सिर्फ एक दर्जन राज-मिस्त्री व मजदूर काम करते दिखे। निर्माण स्थल पर कार्रदाई संस्था ने निर्माण से संबंधित कार्यो का कोई बोर्ड तक नहीं लगाया है। मौके पर न तो विभाग के जेई मिले और न ही ठेकेदार। निर्माण का काम करा रहे मेट ने बताया कि विभाग के जेई सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही आते हैं।

जिले के अफसर कर रहे सुपरवीजन
महिला अस्पताल के घटिया निर्माण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. जेजे राम का कहना है कि यह अस्पताल एनआरएचएम से बन रहा है। इसके सुपरवीजन की जिम्मेदारी सीएमओ को है। उधर घटिया निर्माण व लेटलतीफी को लेकर एसडीएम महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों का वह खुद निरीक्षण करेंगे। शिकायतें सही मिली तो कार्रदाई संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें