फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नहीं रहे मेहंदी घाट आश्रम प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद

Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के मेहंदी गंगा घाट आश्रम के प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह जीवन के नौ दशक को पूरा कर चुके थे। निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले के उनके शुभ चिंतकों में शौक की लहर दौड़ गई। आश्रम पर लोगों की भीड़ में एकत्र हो गई। गंगा और काली नदी के संगम पर बने टापू पर उन्हें समाधि दी गई।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाकांत ने बताया कि अंतिम संस्कार की जगह स्वामी जी ने अपने जीवन काल में ही चुन ली थी। स्वामी जी के आश्रम में ही उनकी प्रतिमा शीघ्र बनवाकर लगवाई जाएगी। आश्रम में कई मंत्री, डीएम, एसपी सहित कई आला अधिकारियों का आवागमन रहता था। इस कारण यहां पर गंगा पार्क का निर्माण, गंगा मां और मां सरस्वती जी की प्रतिमा सहित कई कमरों का निर्माण कराया जा चुका है। इस दौरान सन्मार्ग सेवा संस्था के प्रवणेंद्र शुक्ला, अमित मिश्रा, गंगा समिति के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शम्मी पांडेय, वीरेश, लालजी पांडेय, स्वामी वेद जी, स्वामी रामेश्वराये आश्रम, स्वामी हरीराम और साधु-संतों की मौजूदगी में अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें