फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुकानदारों के विरोध के बाद मीना बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। कई महीनों से साप्ताहिक बाजार के दिन लगने वाले मीना बाजार के कारण स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा था। बाहरी लोगों द्वारा नहर पटरी के नीचे अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों से व्यापार चौपट हो रहा था। दुकानदारों की शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बे में हर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें आसपास के गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। यह स्थानीय दुकानदारों के लिए आय का मुख्य स्रोत है। कुछ माह पहले, बाहरी लोगों ने मीना बाजार के नाम पर गृहस्थी, रेडीमेड, कॉस्मेटिक, क्रॉकरी और जूते-चप्पलों की दुकानें लगानी शुरू कर दीं। इन दुकानों पर सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध होने के कारण खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती थी।
स्थानीय दुकानदारों के बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य ने बाजार का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों को समझा-बुझाकर और उनकी समस्याओं को सुनकर अवैध रूप से लगने वाले मीना बाजार को बंद करवा दिया। प्रधान प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली और अपने कारोबार को फिर से पटरी पर लाने की उम्मीद जगी। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सत्येंद्र राजपूत, कृष्णमुरारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें