तिर्वा मेडिकल कालेज की ओपीडी में मरीजों को देखते प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में न्यूरो से संबंधित मरीजों की संख्या को देखकर प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने ओपीडी शुरू की है। मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गैर जनपदों के मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।
तिर्वा मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन दो हजार के करीब मरीज दवा लेने आते हैं। इनमें न्यूरो के मरीज भी रहते हैं। डॉक्टर न होने से मरीजों को वापस होना पड़ता था। मेडिकल कालेज में प्राचार्य न्यूरो फिजीशियन डॉ. नवनीत कुमार ने मरीजों की समस्या को देखते हुए कालेज में ओपीडी शुरू की है। सोमवार को ओपीडी में जनपद समेत गैर जनपद के लोगों ने प्राचार्य से परामर्श लिया। मरीजों ने बताया कि मेडिकल कालेज में न्यूरो का कोई डॉक्टर न होने से अभी तक मरीजों को कानपुर व लखनऊ इलाज के लिए भागना पड़ता था। मरीजों को मेडिकल कालेज से ही लाभ मिलना शुरू हो गया है।
सोमवार को ओपीडी में प्राचार्य ने करीब 110 मरीजों का चेकअप कर दवाएं लिखीं। प्राचार्य ने बताया कि देश में करीब 25 करोड़ मरीज न्यूरो से संबंधित हैं। वह मेडिकल कालेज में रोज ओपीडी करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। न्यूरो से संबंधित मरीज सर्दी का बचाव करें।