फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया में झूमे मेडिकल स्टूडेंट्स

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
डांडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में विश्व छात्र दिवस पर शनिवार की रात शैक्षणिक भवन के परिसर में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें पैरा-12-13-14-15-16 के मेडिकल स्टूडेंट्स की टीम ने प्रतिभाग किया। भक्ति व फिल्मी गीतों की धुनों पर स्टूडेंट्स झूमकर झूमे।
विज्ञापन


डांडिया नाइट का उद्घाटन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया व सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। स्टूडेंट्स की मांग पर प्राचार्य व सीएमएस डांडिया लेकर भक्ति गीत अंबे तू है जगदंबे काली की धुन पर नाचे तो पूरा कैंपस स्टूडेंट्स की तालियों और सीटियों से गूंज उठा। इसके पश्चात गर्ल्स व ब्वायज स्टूडेंट्स की टीमों के मध्य डांडिया डांस कंप्टीशन का आयोजन हुआ। इस कंप्टीशन में एक ओर गर्ल्स स्टूडेंट्स तो दूसरी ओर ब्वायज स्टूडेंटस की टीम थी।

 फिल्मी गीत की धुन डम-डम डिगा-डिगा, हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, खइके पान बनारस वाला, मुझे नौ लखा मंगा दे जैसे फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर नृत्य हुआ। इसके पश्चात ग्रुप डांस का आयोजन हुआ। करीब चार घंटे तक चले कंप्टीशन में गीत-संगीत व नृत्य की धूम रही। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षक डा. प्रदीप खार्या, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. आई ए अंसारी, डा. वीरेंद्र कुशवाहा, डा. एसके ध्रुव, डा. रीन संत, डा. संजय वर्मा, डा. शरीफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें