थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ शासन ने चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आठ एमबीबीएस चिकित्सक मिले हैं।
डॉ. अमित यादव, डॉ. रवी, डॉ. प्रिया गंगवार, डॉ. अजय पाल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. पियूषा पंकज व डॉ. खान समेत आठ को तैनाती दी गई है। इससे इलाकाई लोगों को सहूलियत मिलेगी। हालांकि स्पेशलिस्ट और सर्जन की कमी दूर नहीं हो सकी है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अब स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी। नगर व ग्रामीण अंचल के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।