फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बन रहा मधुमेह, सीने का दर्द पहुंचा रहा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी शुरू होते ही सीने में दर्द की शिकायत लेकर लोग अधिक पहुंचने लगे हैं। जहां जिला अस्पताल में एक या दो ही लोग ईसीजी कराते थे, वहीं अब यह संख्या 20 से 25 पहुंच गई है। इसी के साथ ही मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर की ओर स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि नए मरीजों में युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रोज 50 से 60 जांचें मधुमेह से जुड़ी हो रहीं है। इसमें 15 से 20 लोग मधुमेह से ग्रसित मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. रवींद्र साहू बताते हैं कि शुगर का स्तर बढ़ना हानिकारक होता है।
डॉक्टर के मुताबिक हाई शुगर वाले लोगों को अपने खाने में रोटी, ब्रेड, दूध, आलू जैसी चीजों में कटौती करनी पड़ती है। जब शुगर लेवल कम होता है तो यह खतरनाक स्थिति होती है, इसमें मरीज को तुरंत इलाज मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, बदलते मौसम के साथ दिल के मरीज में बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में कई मरीजों ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। टेक्नीशियन अजीत बताते हैं कि पिछले सप्ताह से ईसीजी कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। आम दिनों में दो से तीन लोगों की ईसीजी की जांच का आंकड़ा अब 20 से 25 पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें