फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों में फैल रही चेचक बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में मवेशियों में चेचक बीमारी तेजी से फैल रही है। इसके चलते मवेशी पालक परेशान हैं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं न होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी पशुपालक महावीर सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले से मवेशियों में चेचक बीमारी फैली है। किसान अशोक कुमार का कहना है कि सरकारी पशु अस्पताल में इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पशुपालक रघुवीर सिंह व छोटे का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं न होने से वे निजी डॉक्टरों के यहां पहुंच रहे हैं। कई लोग झोलाछाप डॉक्टरों का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान अरुणा देवी ने चेचक बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से जल्द टीम भेजने की मांग की है। प्रभारी सीवीओ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि जल्द ही डॉक्टरों की टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा। शिविर लगाकर पशुपालकों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें