फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफन किए मवेशियों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के भरतापुरवा गांव में गलाघोटू से बचाव के लिए किए गए टीकाकरण के बाद संदिग्ध हालात में 13 मवेशियों की मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग लीपापोती में जुट गया है। सोमवार की शाम तक घटना की तह तक जाने का दावा करने वाले अफसरों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मवेशियों के शवों को दफन करा दिया। इससे इतर पशु चिकित्सकों ने गांव में शिविर लगाकर बीमार मवेशियों को दवा दी।
विज्ञापन

रविवार को भरतापुरवा गांव में गलाघोटू से बचाने के लिए 95 मवेशियों के टीका लगाया गया था। इसके बाद कुछ मवेशियों की हालत बिगड़ गई थी। सोमवार सुबह तक चार पशुपालकों के 13 मवेशियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 27 मवेशी बीमार हो गए थे। घटना की जानकारी पर मंगलवार को सीवीओ डॉ. संजय शाल्या टीम के साथ गांव पहुंचे और शिविर लगाया। बीमार मवेशियों की जांच कर दवाइयां खिलाईं। क्रमिनाशक दवा मवेशियों को खिलाई गई। डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि जब तक सभी मवेशी ठीक नहीं हो जाते, तब तक हर दिन शिविर लगाया जाएगा और निशुल्क दवा वितरित की जाएगी। मवेशियों की मौत की वजह पर वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम न कराए जाने के सवाल पर कहा कि पशु पालकों की सहमति से मवेशियों के शव दफन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें