ईएमटी राहुल सिंह की गोद में मौजूद नवजात शिशु व मौजूद आशा कार्यकर्ता मीना देवी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराई। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया।
ग्राम महुआ नगला निवासी ओमनारायन की पत्नी मीरा(26) को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने गांव की आशा कार्यकर्ता मीना देवी को बुुलवा लिया। सास रामवती देवी, जेठानी मीना देवी व देवरानी प्रेमवती के साथ गर्भवती को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी राहुल सिंह व पायलट नरेंद्र ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आशा व गर्भवती महिला के परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई। पुत्र का जन्म हुआ। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला चिकित्सकों की देखरेख में हालत में सुधार होने पर नवजात शिशु के साथ मां को घर भेज दिया गया।