तिर्वा। मेडिकल कालेज में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन से चिकित्सकों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। जल्द 14 सीनियर डॉक्टरों की टीम शासन से मिलने वाली है। इससे मेडिकल कॉलेज में मरीजों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज में दस चिकित्सकों ने तैनाती ली थी। प्राचार्य डॉक्टर डीएस मार्तोलिया की ओर से भेजे गए पत्र का शासन ने संज्ञान लिया है। इससे जल्द 14 चिकित्सकों की टीम भी जल्द आकर चार्ज ग्रहण करेगी। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 107 पद सृजित है। मौजूदा समय 60 चिकित्सक उनके पास है। जल्द चिकित्सकों की टीम मिल जाएगी। इससे कॉलेज में और भी चिकित्सा सुविधाएं बढ़ जाएंगी। सीनियर डॉक्टरों मिलने से छात्रों की मेडिकल शिक्षा में भी सुधार होगा।