फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की खामियां की दुरुस्त

Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : source
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थाई मान्यता के लिए एमसीआई की टीम इसी सप्ताह मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण करेगी। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राचार्य ने सभी डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त करते हुए छुट्टी पर गए सभी डाक्टरों व कर्मचारियों को तत्काल वापस आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया व सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने सोमवार की दोपहर मेडिकल कालेज के सभी विभागों का निरीक्षण किया। डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की हाजिरी चेक की। मॉडल ओटी, ब्लड बैंक, आईसीयू, जनरल वार्ड व शैक्षणिक भवन के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। बाद में प्राचार्य डा. मारतोलिया ने बताया कि इसी सप्ताह एमसीआई दिल्ली की टीम मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने आ रही है।

निरीक्षण के लिए सभी मानक पूरे कर दिए गए हैं। पिछले निरीक्षण के दौरान एमसीआई की टीम ने जो चौदह बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां जताई थी। उस खामी को दूर करा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी एमसीआई को भेजी जा चुकी है।  उन्होंने बताया कि एमसीआई के निरीक्षण के चलते सभी डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें