फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ापुर में संक्रमण, एक युवक की मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मढ़पुरा गांव में संक्रमण फैला हुआ है। सोमवार सुबह गांव के एक युवक की संक्रमण से मौत हो गई। करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण अभी भी इसकी चपेट में हैं। लगातार कई दिनों से सूचना देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को पहुंची तो खफा ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया।  इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मढ़पुरा गांव में करीब छह दिनों से संक्रमण फैला हुआ है।
विज्ञापन


इससे करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। फीवर की चपेट में आने से गांव के राधेश्याम शाक्य के 19 वर्षीय पुत्र सोनू की मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक सोनू दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। गांव में स्वास्थ्य टीम न आने से उसका निजी चिकित्सक के पास से इलाज किया जा रहा था। रविवार को सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसको फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में स्वास्थ्य टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।  ग्रामीण राजेश, राम, अशोक, राजू, महेंद्र समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डा. प्रवीण कुमार स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आते हैं। इससे गांव में ऐसे हालत उत्पन्न हो गए हैं। प्रधान भी गांव में सफाई नहीं करा रहे हैं। गांव में जगह-जगह नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों व नालियों में कीचड़ भरा हुआ है। इससे गांव में संक्रमण फैला हुआ है। राजवीर शाक्य, सीमा, शांती देवी, जैनेंद्र, मेवा जाटव, अशोक, रामू, अर्पित, आकांक्षा, सीमा, सरस्वती, गुड्डन, श्याम, रमाशंकर, मोहित दुबे, जीवालाल, कल्लू, सुषमा, रिंकू, भानू, मनोज, सतीश, प्रीती, किशन, अंकित, रमेश सहित कई लोग संक्रमण की चपेट में हैं। स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ के चिकित्साधिकारी डा. जेपी सलोनिया ने बताया कि छात्र की मौत का पता चलते ही स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची  थी। लेकिन ग्रामीण काफी गुस्से में थे इसलिए पूरी टीम वापस आ गई है। टीम को भेजकर बीमार लोगों का चेकअप कर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें