फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गणित और तर्कशक्ति के प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी और परीक्षा का तनाव अभ्यर्थियों के चेहरे पर दिखाई दे रहा था लेकिन खाकी का सपना संजोए अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के सभी प्रश्नों को सही हल करने में लगे रहे। गणित और तर्कशक्ति के कुछ प्रश्नों ने छात्रों को परेशान किया। तेज धूप से बचने के लिए छात्र सिर पर प्रश्न पत्र रखकर बाहर निकले। वहीं, अभिभावक केंद्रों के बाहर पेड़ की छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन


12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा चल रही है। प्रथम पाली में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2918 ने परीक्षा दी और 778 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 3696 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2920 परीक्षा में शामिल हुए और 776 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। दोनों पालियों में 1554 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी तंत्र, बायोमीट्रिक सत्यापन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम संचालन, प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं काे देखा। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कंट्रोल रूम से परीक्षा गतिविधियों की सतत निगरानी बनाए रखने, सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं क्रियाशील रखने, परीक्षा केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें