फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व केंद्र का नहीं मिल रहा लाभ

Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में लाखों रुपये की लागत से बना मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र बदहाल है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इसमें अक्सर ताला बंद रहता है। गांव में केंद्र स्थापित होने के बावजूद जच्चा व बच्चा को टीका लगवाने के लिए कई किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


रसूलाबाद निवासी कृष्ण मोहन, रामनाथ, महेंद्र कुमार, पृथ्वीराज, राजकुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि मातृत्व केंद्र चार साल पहले खोला गया था। पहले इस केंद्र पर एएनएम स्नेहलता की तैनाती थी। कई महीने पहले उनका तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है।

इस कारण टीकाकरण अभियान धड़ाम हो गया है। प्रसव के लिए सीएचसी जाना पड़ता है। देखरेख के अभाव में भवन की हालत बेहद दयनीय हो गई है। चौतरफा गंदगी फैली है। झाड़ियां व घास उग आई है।प्रधान तोताराम शर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार एमओआईसी व उच्चाधिकारियों को समस्या की जानकारी दी है।
विज्ञापन


एएनएम की स्थाई नियुक्ति करने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एमओआईसी डा. अजय यादव का कहना है कि संविदा पर एएनएम की तैनाती की गई है, जो महीने में एक बार जाकर टीकाकरण करती हैं।

इस एएनएम केंद्र की रंगाई-पुताई कराकर उच्चीकृत कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर प्रसव कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्थाई एएनएम की नियुक्ति कराने के लिए वह लिखापढ़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें